फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hearing on bail of accused of taking bribe postponed

Mathura News: रिश्वत लेने के आरोपी की जमानत पर टली सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Hearing on bail of accused of taking bribe postponed
मथुरा। रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक ब्रजराज सिंह की जमानत पर सुनवाई हाईकोर्ट में टल गई है। दरअसल, हाईकोर्ट ने सह आरोपी बीएसए मथुरा सुनील दत्त के विरुद्ध चल रही जांच की वर्तमान स्थिति की जानकारी के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। अब एक सप्ताह बाद मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन



बीएसए कार्यालय मथुरा में तैनात वरिष्ठ सहायक ब्रजराज सिंह को एंटी करप्शन आगरा की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में 19 जून 2024 के रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत सदर बाजार निवासी धर्मेंद्र सिंह से उनके पिता रामेश्वर सिंह की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का नोटिस समाप्त करने के एवज में ली गई थी। वह रामेश्वर सिंह कन्या जूनियर हाईस्कूल वृंदावन में परिचारक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


सोमवार को हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई हुई। इस दौरान सरकार का पक्ष रखते हुए शासकीय अधिवक्ता ने मामले के सह आरोपी बीएसए सुनील दत्त की जांच की वर्तमान स्थिति की जानकारी करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। इसके बाद भी उन्होंने सुनवाई की मांग की। इस पर हाईकोर्ट ने एक सप्ताह का समय देते हुए मुकदमे को 1 अप्रैल 2025 को सूचीबद्ध करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसए को नहीं मिली थी अग्रिम जमानत

रिश्वत लेने के आरोप में वरिष्ठ सहायक ब्रजराज सिंह की गिरफ्तारी के बाद बीएसए ने भी भष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ में अग्रिम जमानत के लिए 8 जुलाई 2024 को अर्जी दाखिल की थी। लगातार तीन माह तक कई बार सुनवाई हुई, लेकिन हर बार बीएसए के अधिवक्ता ने अगली तारीख मांगी। इस पर न्यायालय ने 30 सितंबर 2024 को अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed