फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hearing in Sri Krishna Janmasthan-Idgah case could not be held now it will be held on March 27

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह मामलाः होली मिलन समारोह के कारण नहीं हो सकी सुनवाई, अब मिली यह तारीख

Tue, 07 Mar 2023 09:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 09:58 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह मामले में होली मिलन समारोह के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने इसकी सुनवाई के लिए अब अगली तारीख तय की है। मामले में वादी ने ईदगाह को अवैध और जमीन को श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर की बताया है। इस पर सुनवाई चल रही है। 

विज्ञापन
hearing in Sri Krishna Janmasthan-Idgah case could not be held now it will be held on March 27
श्री कृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन किसी कारण इस पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस पर सुनवाई के लिए 23 मार्च की तारीख तय की गई है। 

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ निवासी मनीष यादव ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह को लेकर वाद दायर किया है। बार में होली मिलन समारोह होने के कारण मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने इस पर सुनवाई के लिए 23 मार्च की तारीख तय की है। केस में पक्षकार द्वारा दोबारा अदालत में कुछ कागजात दिए थे। इसके बाद आदेश सात नियम 11 पर अदालत में पुन: बहस की जाएगी। 

विज्ञापन

वादी ने ईदगाह को बताया है अवैध

जानकारी रहे, मनीष यादव ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर दावा करते हुए ईदगाह को अवैध बताया है। मनीष ने बताया कि सोमवार को न्यायालय में काम नहीं हो सका। इसके चलते अदालत ने सुनवाई के लिए तारीख दे दी। विपक्षी ईदगाह के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया अब पूरे मामले में 23 मार्च को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed