{"_id":"6435ae674e5b50b11d035bd4","slug":"health-officials-engaged-in-improving-covid-management-mathura-news-c-29-1-57629-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कोविड प्रबंधन को दुरुस्त करने में जुटे स्वास्थ्य अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कोविड प्रबंधन को दुरुस्त करने में जुटे स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शासन से मिले निर्देशों के बाद मंगलवार को वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय एवं अन्य स्वास्थ्य केेंद्रों पर मॉकड्रिल की गई। इसमें कोविड से कैसे निपटा जाए और अस्पतालों में क्या प्रबंध किए गए हैं इनको परखा गया।
मॉकड्रिल के दौरान अधिकारियों ने परखा कि ऑक्सीजन प्लांट तथा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की क्रियाशीलता है या नहीं। वहीं कोविड प्रबंधन के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक्स की उपलब्धता (औषधियां) हैं या नहीं, आईवी फ्लूड, उपकरणों के साथ प्रयोग होने वाले पेरिफेरल्स इत्यादि की स्थिति को जाना। वहीं मानव संसाधन के ड्यूटी रोस्टर की उपलब्धता और एंबुलेंस की स्थिति को भी परखा। वहीं सीएमओ डाॅ. एके वर्मा, डॉ. भूदेव सिंह, डॉ. मुनीष पौरुष, डॉ. आलोक, डॉ. एसके राठौर ने नौहझील, कोसी, सोनई का भी निरीक्षण कर ऑक्सीजन प्लांट और आइसोलेशन वार्ड की स्थिति को देखा। सीएमओ ने अधीनस्थों को कोविड प्रबंधन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
इधर कोविड की तैयारियों के बीच नोडल अधिकारी व संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य कानपुर डाॅ. रचना गुप्ता ने भी संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।