{"_id":"67a66013a05446000a08f36c","slug":"health-of-female-devotee-deteriorated-in-banke-bihari-temple-mathura-news-c-29-1-mtr1002-353072-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। मंदिर के निकास द्वार पर अचानक चक्कर आने के बाद वह बेहोश हो गईं।
हरियाणा के अंबाला से परिवार के साथ आईं लक्ष्मी देवी (35) पत्नी जगदीश, मंदिर में भारी भीड़ के दबाव में सांस लेने में दिक्कत महसूस करने लगीं। गेट नंबर 1 पर पहुंचते समय वह बेहोश हो गईं। परिजनों ने तत्काल मदद मांगी, जिसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद डॉक्टर ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर उनकी हालत सामान्य की।
मंदिर में भीड़ का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे बुजुर्गों के साथ-साथ युवा भी अस्वस्थ हो रहे हैं। मंदिर प्रशासन को भीड़ नियंत्रण की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
भीड़ के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ा
मंदिर में भारी भीड़ के चलते लोगों को सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने जैसी शिकायतें हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों में कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने की घटनाएं सामने आई हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़ के समय सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता लें।