फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   health Department

अस्पतालों के चक्कर काटती रही बीमार महिला, नहीं मिला सही उपचार

Sun, 19 Apr 2020 05:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
health Department
महिला को स्ट्रेचर पर हॉस्पिटल ले जाते कर्मचारी। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। सरकार कोरोना को हराने के लिए देशवासियों को संकल्पित कर रही है, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ही बीमार का उपचार करने में ढिलाई बरत रहे हैं। एक बीमार महिला स्वयं कोरोना की जांच की मांग कर रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसे सामान्य बीमारी बता रहा है।
विज्ञापन

मामला गोवर्धन क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने पिछले एक माह से जुकाम, बुखार होने के कारण खुद को घर में ही क्वारंटीन कर लिया। इस दौरान महिला की तबियत और बिगड़ने लगी। वह एंबुलेंस से शनिवार को जिला अस्पताल आई और डॉक्टरों से कोरोना जांच करने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टरों ने एक न सुनी और न ही सही उपचार मिला।
विज्ञापन

रविवार को परिजन सही उपचार के लिए महिला को वृंदावन में ट्रस्ट के अस्पताल में लेकर गए। यहां एंबुलेंस से जब रोगी को उतारा जा रहा था तभी अस्पताल के चौकीदारों ने परिसर का मुख्य गेट बंद कर दिया। बताया गया कि कोरोना के किसी मरीज को यहां भर्ती नहीं किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने इलाज करने के बजाए पुलिस को बुला लिया। परिजनों के विरोध के बाद अस्पताल का मुख्य द्वार तो खोला, लेकिन परिसर के बाहर ही स्ट्रेचर पर महिला को ऑक्सीजन लगाकर प्रारंभिक जांच प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ने महिला को भर्ती नहीं किया। इसके बाद परिवार के लोग महिला को पुन: जिला अस्पताल लेकर आए और यहां महिला को इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। महिला का कहना है कि उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही है, कई बार कहने के बाद महिला का कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है।
महिला में कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं थे। वह सिर्फ बुखार से पीड़ित है और जांच के लिए लिखा गया था लेकिन बगैर बताए वह जिला अस्पताल से चली गई।
- डॉ. रवि माहेश्वरी, फिजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed