{"_id":"62c5b88c75e0e91d28171f4e","slug":"health-department-alert-regarding-mudiya-mela-mathura-news-mtr5203917193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़िया मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़िया मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोवर्धन के मुड़िया मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। पूरे परिक्रमा स्थल को बांट दिया गया है। 15 स्थानों पर चिकित्सा कैंप लगाने की व्यवस्था की जा रही है। मेले के लिए अन्य जनपदों से भी डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। 24 घंटे दो शिफ्टों में डॉक्टर अपनी सेवाएं देकर लोगों का उपचार करेंगे। दो स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं, जहां से मेले की व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी।
गोर्वधन के लक्खी मुड़िया मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दीं हैं। गोर्वधन रेलवे स्टेशन और मथुरा रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वालों की कोरोना जांच के लिए हेल्प डेक्स लगाई जाएगी। इसके साथ गोवर्धन, जतीपुरा, अन्यौर और राधाकुंड को बांटते हुए 15 स्थानों को चिकित्सा कैंप के लिए चयनित किया गया है।
सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि गोर्वधन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मथुरा सीएमओ कार्यालय पर दो स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां से पूरे मेले की स्वास्थ्य सेवाओं पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही मेला में एएलएस एंबुलेंस 24 घंटे तैयार रखी जाएगी। वहीं ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुड़िया मेले के लिए आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी से 12 डॉक्टरों के साथ अन्य स्टाफ को बुलाया जा रहा है। आपातकाल से निपटने के भी इंतजाम किए हैं। स्वास्थ्य कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों की कोविड जांच के लिए हेल्प डेक्स लगाई जा रहीं हैं। जहां कोरोना की जांच के साथ लोगों का टीकाकरण भी किया जाएगा।