फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Haryana Roadways bus collides with dumper

Mathura News: डंपर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, छह यात्री घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways bus collides with dumper
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र के समीप हरियाणा रोडवेज की एक बस डंपर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार करीब 6 यात्री घायल हो गए। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर जाम के हालात बन गए। दर्जनों वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 11 बजे होडल, हरियाणा की ओर से एक डंपर आ रहा था। अचानक चालक ने डंपर को औद्योगिक क्षेत्र की ओर मोड दिया, जिससे पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज का चालक बस को नियंत्रण में नहीं कर सका और बस डंपर से टकरा गई। इससे बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे कोटवन चौकी प्रभारी उत्तम सिंह, उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने राहगीरों एवं आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को बस से बाहर निकाला और सभी घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छ़ुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed