फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hariyali teez celebration in vrindavan

स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजे बांकेबिहारी महाराज

Mon, 17 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Mon, 17 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
hariyali teez celebration in vrindavan
स्वर्ण-रजत जड़ित हिंडोला और उसमें झूलते ठाकुर बांकेबिहारी महाराज। धर्मनगरी में हरियाली तीज पर्व पर इस अनुपम दर्शन के साथ हिंडोला महोत्सव (झूलनोत्सव) का आगाज हो गया है। सोमवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी अपने अनोखे हिंडोले में विराजे।
विज्ञापन


अर्द्धरात्रि तक उनके दर्शन को विश्वभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। भक्त अपने आराध्य की हिंडोले में विराजित छवि मन में बसाकर ही मंदिर से गए। जिसे हिंडोले की डोर पकड़ने को मिली, वह तो खुद को धन्य कहता रहा। धर्मनगरी के मंदिरों में ठाकुरजी को झूला झुलाने का यह क्रम अब रक्षाबंधन पर्व तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

 
सोमवार को शाम चार बजे जैसे ही ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट खुले तो श्रद्धालुओं के भक्ति भाव के अतिरेक का ठिकाना न रहा। मंदिर प्रांगण में स्वर्ण-रजत जड़ित हिंडोले में झूलते ठाकुरजी के दर्शनों के लिए आस्था का समुद्र उमड़ पड़ा था। दर्शन मध्यरात्रि 12 बजे तक खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बार बार मंदिर परिसर ठाकुर बांके बिहारीलाल के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। दोपहर से ही मंदिर परिसर में डेरा डाले श्रद्धालुओं का मन मंदिर के मुख्यद्वार, चबूतरे और मंदिर प्रांगण में सुगंधित पुष्पों से आ रही महक से आनंदित हो गया। प्रांगण में महिलाएं बधाई गायन कर रहीं थीं। पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर आराध्य के जयकारे लगाए। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। मंदिर के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही।


थककर लाड़ले ने सुखसेज पर किया विश्राम 
वर्ष में सिर्फ एक बार स्वर्ण हिंडोले में भक्तों को दर्शन देने के बाद ठाकुर बांकेबिहारी महाराज थककर सुखसेज पर विश्राम करते हैं। मंदिर सेवायत गोपी गोस्वामी ने बताया कि सुखसेज पर ठाकुरजी की सेवा में रजत कलश में जल, रजत कंघी, पान का बीड़ा, आदमकद रजत आईना और लड्डू आदि निवेदित किए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed