{"_id":"68091bf7a620751587057a8c","slug":"handicapped-person-attempted-self-immolation-by-pouring-petrol-at-dm-office-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: DM कार्यालय पर 3 घंटे प्रदर्शन..किसी ने नहीं सुनी, फिर दिव्यांग ने किया कुछ ऐसा, दाैड़े-दाैड़े पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: DM कार्यालय पर 3 घंटे प्रदर्शन..किसी ने नहीं सुनी, फिर दिव्यांग ने किया कुछ ऐसा, दाैड़े-दाैड़े पहुंचे अफसर
Wed, 23 Apr 2025 10:27 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 23 Apr 2025 10:27 PM IST
सार
डीएम कार्यालय के बाहर दिव्यांग सेना के पदाधिकारी प्रदर्शन करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में एक दिव्यांग ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया तो अधिकारियों में खलबली मच गई। वह तत्काल प्रदर्शन कर रहे लोगों के पास पहुंचे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते दिव्यांगजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में राष्ट्रीय दिव्यांग सेना के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम ऑफिस के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद भी अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी तो सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इसकी खबर जैसे ही अधिकारियों को लगी वह अपने एयर कंडीशनर रूम से निकलकर दौड़ पड़े। काफी समझाने के बाद दिव्यांग सेना के पदाधिकारी माने।
बुधवार को राष्ट्रीय दिव्यांग सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश तंवर के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। तीन घंटे तक किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की। यहां उन्होंने वृंदावन में दिव्यांग ई-रिक्शा चालकों को पुलिस द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया। अचानक सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे और दिव्यांगों को जेल भेजने की धमकी देते हुए भगाना शुरू कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।
सिटी मजिस्ट्रेट और दिव्यांगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद दिव्यांगों ने प्रशासन पर गरीबों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करना शुरू कर दी। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने पास ही खड़ी बाइक से बोतल में पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। यह देख मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
सूचना जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को मिली तो वह भी बाहर निकले। जिलाधिकारी ने दिव्यांगों के 14 सूत्री मांगों पर विचार करने के बाद सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्यामवीर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राधिका रसिक, जिला उपाध्यक्ष शामलिया सिंह, नगर अध्यक्ष वृंदावन सोनू, राजीव बघेल, पवन, रमाकांत, हरीचंद आदि मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन