फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Growing difficulties of close relatives of Russian couple

रशियन दंपति के करीबियों की बढ़ रही मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Growing difficulties of close relatives of Russian couple
वृंदावन (मथुरा)। एक सप्ताह के बाद भी श्री वृंदावन धाम ट्रस्ट की रशियन बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बिल्डिंग खाली करने के लिए मुनादी के बाद भी बिल्डिंग में बसे लोग फ्लैट खाली करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में फ्लैट में रहने वाले लोगों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शरण ली है। याद रहे कि रमणरेती क्षेत्र स्थित बारह घाट बांगर में बनी श्री वृंदावन धाम ट्रस्ट रसियन बिल्डिंग को अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत रविवार को जिलाधिकारी नवनीत चहल के आदेशों के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव व सीओ सदर प्रवीण मलिक ने अधीनस्थों के साथ बिल्डिंग पहुंच कर यहां रह रहे लोगों से जल्द खाली करने की अपील कर बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा भी किया। एक सप्ताह के बाद भी कई परिवार बिल्डिंग को खाली नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूसी दंपती के करीबियों की बढ़ रहीं मुश्किलें
वृंदावन (मथुरा)। रूसी दंपती सहित सात नामजदों पर धोखाधड़ी कर फर्जी कागज तैयार करने व घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उनके करीबियों पर शिकंजा कसने जा रही है। वहीं उनकी संपत्तियों की जांच के लिए भी पुलिस विधिक राय ले रही है। विदित है कि टूरिस्ट वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद वृंदावन में रह रहे रूसी दंपती के जेल जाने के बाद रसियन बिल्डिंग में रहने वालों की मुसीबतें और बढ़ गईं हैं।

शनिवार को महिला की तहरीर के आधार पर वृंदावन कोतवाली में अल्लिना हार्टमैन, वर्डन हार्टमैन, रोमनोव क्रिवनिसोवा पत्नी नतालिया क्रिवनिसोवा व रमन रूपा दास उर्फ राकेश शर्मा, दीपक शर्मा व मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस उन आरोपियों की तलाश कर रही है, जिन्होंने रूसी दंपती के कहने पर महिला को धमकाया। इसके साथ रूसी दंपती की मदद करने वालों की भी लिस्ट तैयार की जा रही है। इंस्पेक्टर क्राइम एमएस भाटी ने कहा कि जो आरोपी हैं उनके बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। इनमें तीन लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed