{"_id":"577e8f624f1c1b72027fc223","slug":"greetings-after-eid-prayer-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर चला मुबारकबाद का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर चला मुबारकबाद का दौर
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
ईद उल फितर का उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ देहात क्षेत्र में भी ईद उल फितर का उत्साह लोगों में देखा गया। राया में मांट रोड स्थित ईदगाह पर सुबह 10 बजे नमाज अदा हुई। मोहल्ला पठानपाड़ा और सुल्तानगंज की मौमीन मसजिद पर भी नमाज की गई। लोगों ने गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, पूरन सिंह गोधर, जिलानी शाह, साकिर खान, शाहिद कुरैशी आदि का सहयोग रहा।
सौंख में मसजिदों पर बड़ी संख्या में सभी समुदाय के लोग पहुंचे। यही हाल बछगांव स्थित ईदगाह पर रहा। मौलवी मौहम्मद जिया उल्ला खां ने नमाज अदा कराई। विधायक राजकुमार रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, सपा के विधानसभा क्षेत्र इकाई अध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार, जिला योजना समिति के सदस्य प्रतिनिधि प्रेम सिंह माहौर आदि ने ईदगाह पहुंचकर मुबारकबाद दी। मुन्ना खां, अशरफ खां, मदन खां, मुख्त्यार खां आदि ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
छाता के ओल्ड जीटी रोड पर ईदगाह में नमाज हाफिज फ जलुद्दीन ने अदा कराई। नमाज के बाद हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई के नारे लगे और लोग एक दूसरे के गले मिले। वहीं दौताना, पैगांव, नौगांव, तरौली, जलालपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। सहार की ईदगाह में भी नमाज पढ़ी गई। विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायन, बसपा नेता अतुल सिसौदिया, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, एसडीएम राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार अमित गुप्ता, ब्लाक प्रमुख चौधरी महेन्द्र सिंह, सपा नेता लोकमणिकांत जादौन, तनवीर आलम, आसिफ कुरैशी आदि ने मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
फरह में ईदगाह पर मौलाना ताहिर ने नमाज अदा करा कर अमन चैन की दुआ मांगी। नगर पंचायत चेयरमैन मुरारीलाल शर्मा, केके पचौरी, पप्पू सारस्वत आदि ने सहयोग दिया।
टैंटीगांव के गांव कराहरी, राजागढ़ी, भदनवारा, बदनपुर, सुरीर, सुल्तानपुर आदि गांवों में ईद की नमाज अदा की गई। महमूद खां, मोहम्मद खां, कदीर खां, अहमद खां, जलाल खां, ताहिर खां, मुन्ना खां आदि उपस्थित थे।
नौहझील में दरगाह पर प्रेम और सौहार्द से ईद मनाई गई। जिला पंचायत सदस्य सुनीता नौहवार, सहकारी बैंक नौहझील के चेयरमैन गोपाल चौधरी, गोपाल जिंदल, भाजपा नेता मनीष जिंदल ने मुबारकबाद दी। मौलाना आजाद खां, अजमल काजी, रिजवान कुरैशी, हाजी कुरैशी आदि मौजूद रहे।
नंदगांव में ब्रिजवारी रोड स्थित मसजिद पर मुसलिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर खुदा से अमन शांति की दुआ मांगी। इस दौरान हिंदू समुदाय के लोगों से राम राम और राधे राधे कर एकता की अनूठी मिसाल पेश की। उमर पाशा, भीम चौधी, मदनलाल, भंवर सिंह, रघुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
बलदेव के गांव अबैरनी, बलदेव, झरौठा, हथौड़ा, अमीरपुर आदि की मसजिदों में नमाज अदा कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
गोवर्धन में बरसाना रोड स्थित शाही ईदगाह पर मुसलिमों ने इमाम हाफिज रियाज कादरी के सानिध्य मेें नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। रालोद नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह, सपा प्रत्याशी ठाकुर किशोर सिंह, प्रदीप चौधरी, समाजसेवी राजेश शर्मा, पूरन कौशिक, बंटू रावत आदि ने गले मिलकर मुबारकबाद दी।
कस्बा ओल में हर्षोल्लास के साथ ईद की नमाज अदा की गई। हिंदुओं ने मुसलिमों के गले मिलकर भाईचारा पेश किया। मोहम्मद इशाक खान, सुनील कुमार, रमेश चंद, बदले सिंह आदि का सहयोग रहा।