{"_id":"68937f26e984cfb1c60bdb66","slug":"grand-programs-will-be-organized-on-shri-krishna-janmashtami-in-mathura-2025-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2025: मथुरा में होगा लोक कलाओं का संगम...250 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति, आ सकते हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami 2025: मथुरा में होगा लोक कलाओं का संगम...250 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति, आ सकते हैं सीएम
Wed, 06 Aug 2025 09:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 06 Aug 2025 09:45 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में भव्य आयोजन होगा। शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज संस्कृति के साथ-साथ बुंदेलखंड और राजस्थानी कला की भी झलक दिखाई देगी। 250 से अधिक कलाकार 15 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास संयुक्त रूप से अपनी लोक कला का अभिनय करेंगे। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बुधवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर परिषद सभागार में बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान से गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, मान मंदिर बरसाना से सुनील शर्मा सहित नवीन मित्तल, अमित जैन, अनूप शर्मा, शिव कुमार के साथ लोक कलाकारों की शोभा यात्रा को लेकर चर्चा की। तय किया गया कि शोभायात्रा 15 अगस्त को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक निकाली जाएगी। इसका आयोजन स्थल परंपरागत क्षेत्र श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुख्य गेट, पोतरा कुंड, गोविंद नगर, डीग गेट मार्ग ही रहेगा। शोभायात्रा में आध्यात्मिकता के साथ स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीयता का भी समावेश दिखेगा।
सीईओ ने बताया कि शोभायात्रा में 250 से अधिक कलाकार शामिल होंगे। इसमें राजस्थान, हरियाणा, बुंदेलखंड के साथ ब्रज के कलाकार भी शामिल हैं। ये कलाकार शोभायात्रा में बुंदेलखंड का राई नृत्य, राजस्थान का कच्ची घोड़ी नृत्य, गूजरी नृत्य करते हुए निकलेंगे। ब्रज के कलाकार नगाड़े, ढोल, बीन, शहनाई, डमरू और मजीरा पर प्रस्तुति देंगे। बहरूपिया के रूप में भी ब्रज के कलाकारों की प्रस्तुति रहेगी।

मान मंदिर बरसाना, इस्कान वृंदावन सहित विभिन्न मंदिरों की भजन मंडली भी इस शोभायात्रा में भक्ति का रस बिखेरेंगी। गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी को स्वागत स्थल चयनित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान अपर सीईओ मदन चंद दुबे, डिप्टी सीईओ सतीश चंद, पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश शर्मा, वित्त अधिकारी विनय सिंह, डाॅ. उमेश शर्मा, चंद्र प्रताप सिकरवार समेत अन्य मौजूद रहे।
जन्माष्टमी पर मथुरा आ सकते हैं मुख्यमंत्री
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में आ सकते हैं। आगरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मथुरा में आने के लिए आमंत्रित किया है। इस निमंत्रण के बाद मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी पर व्यवस्थाओं को चकाचक करने के इंतजाम शुरू हो गए हैं।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि जन्माष्टमी के पर्व को पूरे ब्रज में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन मथुरा-वृंदावन में खासी भीड़ भी लगी रहती है। इसलिए सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीएम के आदेश के बाद अपर नगरायुक्त सीपी पाठक ने सभी अधीनस्थों को आदेश दिए हैं कि पूरे वृंदावन में सफाई कार्य में तेजी लाएं और जिन खंभों पर लाइटें नहीं जल रही हैं, उन्हें ठीक की जाएं।