फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Grand procession taken out in Barsana on Agrasen Jayanti

Mathura News: बरसाना में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out in Barsana on Agrasen Jayanti
बरसाना। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर रविवार को बरसाना में बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन, मां लक्ष्मी और 18 राजकुमारों की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। कस्बे के बाजारों और मोहल्लों में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण कुमार सेठ ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को रवाना किया। सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा पुराना अड्डा पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा नया बस स्टैंड, बांस मोहल्ला, मुख्य बाजार, टांटिया मोहल्ला और बाग मोहल्ला होते हुए गुजरी। यह वापस सरस्वती शिशु मंदिर पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। अग्र समाज के लोग महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। तरुण सेठ ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। उनके विचार समाज में समानता, सहयोग तथा भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। जयंती समारोह के तहत प्रतिभावान युवाओं और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार से शुरू हुए रामायण पाठ का शनिवार को हवन-यज्ञ के साथ समापन हुआ। इस दौरान अग्र समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। अग्रवाल सभा अध्यक्ष मुकेश गोयल सहित अग्र समाज के अनेक लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed