फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Governor Arif Mohammad Khan says Waqf Board is not being used for poor

Waqf Bill: वक्फ पर बड़े लोगों का कब्जा...बिहार के राज्यपाल ने कही बड़ी बात, बोले- गरीबों के लिए हो काम

Wed, 02 Apr 2025 05:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 02 Apr 2025 05:55 PM IST
सार

वक्फ पर बड़े लोगों का कब्जा है। गरीबों के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। ये बातें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहीं। उन्होंने वक्फ जमीनों का इस्तेमाल गरीबों के लिए करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Governor Arif Mohammad Khan says Waqf Board is not being used for poor
मथुरा में कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वक्फ बिल पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जब वह उत्तर प्रदेश में मंत्री थे, तब वक्फ विभाग उनके पास था। उस समय वहां 90 प्रतिशत मुकदमे के सिवाय कुछ भी नहीं था। वह बुधवार को लोहवन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नवीनीकृत निर्माण कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


राज्यपाल ने सवाल करते हुए कहा कि मथुरा में जितने वक्फ हैं, उसमें समाज के लिए कोई काम हो रहा है? कहा कि एक जमीन पर कई मुकदमे हैं, जिसका निदान होना चाहिए। गरीबों को इससे कोई फायदा नहीं पहुंच रहा है, आज वक्फ पर बड़े लोगों का कब्जा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि गरीबों के फायदे के लिए इसका प्रयोग हो। किसी राजनेता के बयान पर कोई टिप्पणी करने से उन्होंने इन्कार कर दिया। इस दौरान विधायक पूरनप्रकाश भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed