{"_id":"5d6582b78ebc3e016e026638","slug":"governor-anandiben-patel-in-mathura-mathura-news-agr4028852193","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगीं राज्यपाल, अफसरों की उड़ी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगीं राज्यपाल, अफसरों की उड़ी नींद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रदेश की नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मथुरा आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर राजभवन से आए विशेष संदेश ने जिले के आला अफसरों की नींद उड़ा दी है। इस संदेश में राज्यपाल द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं की जनपदीय समीक्षा करने की इच्छा जाहिर की है। यह भी कहा है कि महामहिम आकस्मिक निरीक्षण भी करेंगी।
केंद्र सरकार की आधा दर्जन से अधिक योजनाएं जनपद में क्रियान्वित हो रही हैं। इसमें जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना, आरोग्य भारत प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना शामिल हैं। इनमें से अधिकांश योजनाओं की जमीनी हकीकत ज्यादा ठीक नहीं है।
आयुष्मान के कार्ड धारक इलाज को भटक रहे हैं तो प्रधानमंत्री आवास योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। यहां योजना में चयन में खुलकर लेन-देन के वीडियो वायरल और शिकायत होना आम बात है। इन योजनाओं की समीक्षा राज्यपाल करेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने महिला और बच्चों के कल्याण से जुड़ी स्वयं सेवी संस्थाओं को टीबी से प्रभावित बच्चों को गोद लेने, कुपोषित बच्चों को लेकर, जिला रेडक्रास समिति, जिला क्षय रोग समिति, विद्यालय छोड़ने वाले विद्यार्थियों को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा करेंगी। इस स्थिति को देखते हुए मंगलवार को दिन भर बैठक और तैयारियों का दौर चलता रहा।
स्वागत में फल दें
राज्यपाल के स्वागत में फूल के बजाए फल प्रदान करने के दिशा निर्देश भी राजभवन से प्राप्त हुए हैं। अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने कहा है कि फूलों के स्थान पर फल दिए जाएं, जिन्हें आंगनबाड़ी, शासकीय विद्यालय में बच्चों को बांट दिया जाए।