फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Government will re developed Barsanas Jal Mahal at a cost of Rs 30 crore

Mathura: बरसाना का जल महल...31 करोड़ का आएगा खर्च, यहां तैयार होगा शानदार रिसॉर्ट

Fri, 08 Nov 2024 01:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 01:49 PM IST
सार

वृषभानु कुंड के जल में जल महल की पांच मंजिला इमारत हैं, जिनमें दो मंजिल जलमग्न रहती हैं। इसे सरकार द्वारा रिसोर्ट का रूप दिया जाएगा। इस कार्य में करीब 31 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। 
 

विज्ञापन
Government will re developed Barsanas Jal Mahal at a cost of Rs 30 crore
बरसाना का जल महल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ब्रज के महल व हवेलियों को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करेगी। इसमें पीपीपी मॉडल पर निजी क्षेत्र के निवेश से विरासत संपत्तियों को उनके मूल गौरव के साथ पुनर्स्थापित कर पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। इस योजना में बरसाना के जल महल को शामिल किया गया है। इसे संवारने में करीब 31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस स्थल को हेरिटेज रिसोर्ट का रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


आस्था का केंद्र बरसाना में राधारानी के दर्शन के लिए वर्ष भर श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। बरसाना स्थित वृषभानु कुंड के जल में जल महल की पांच मंजिला इमारत हैं, जिनमें दो मंजिल जलमग्न रहती हैं। पौराणिक वृषभानु-कीर्ति कुंड पर बने जल महल में होली और राधा अष्टमी पर यहां पैर रखने को भी जगह नहीं मिलती है।                        
विज्ञापन


इस योजना के अंतर्गत योगी सरकार इस प्राचीन कुंड को संवारा जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी अहतराम अली ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने प्रमुख स्थलों को हेरिटेज होटलों में बदलने की रणनीति की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें बरसाना का जल महल भी शामिल है। इस कुंड का सौंदर्यीकरण का कार्य पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। जल्द इस जलमहल का निरीक्षण किया जाएगा। पहले चरण में प्राचीन जल महल को नया रूप दिया जाएगा। यहां पर म्यूजियम की भी योजना है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए यह बेहतर स्थान बनेगा। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed