फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Govardhan police did not register a case in the case of molestation

छेड़छाड़ के मामले में नहीं किया गोवर्धन पुलिस ने मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Govardhan police did not register a case in the case of molestation
गोवर्धन(मथुरा)। छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंबगों ने दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे दंपती घायल हो गए। इसकी शिकायत करने गए दंपती को गोवर्धन पुलिस ने फटकारकर भगा दिया और मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। पीड़ित दंपती पुलिस के आलाधिकारियों से गोवर्धन पुलिस के रवैये की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

थाना गोवर्धन के एक मोहल्ले में महिला अपने घर के दरवाजे पर सुुबह झाडू़ लगा रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोस का रहने वाला युवक वहां आया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो आवाज सुनकर उसका पति भी बाहर आ गया। दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। आरोपी युवक के दो भाई भी वहां पहुंच गए। इसके बाद तीनों ने दंपती की लाठी-डंडों से पिटाई कर डाली। बचाव में आई सास के हाथ को दांतों से बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन

फरियाद लेकर थाने पहुंचे दंपती को भगा दिया गया। पीड़ितों का चिकित्सकीय परीक्षण जरूर करा दिया लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। आरोप है कि पुलिस पीड़ित दंपती पर छेड़छाड़ के आरोप को हटाने के लिए दबाव बना रही है। पीड़ित दंपती ने अड़ींग चौकी प्रभारी की शह पर मुकदमा दर्ज न होने का आरोप लगाया है। सीओ गोर्वधन गौरव कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed