{"_id":"6207706d50d63c399c08691f","slug":"govardhan-an-episode-related-to-friendship-and-love-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन: फेसबुक पर दोस्ती कर प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाया, प्रेमी नहीं मिला तो आत्महत्या करने निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन: फेसबुक पर दोस्ती कर प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाया, प्रेमी नहीं मिला तो आत्महत्या करने निकली
Sat, 12 Feb 2022 02:01 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, गोवर्धन
अमर उजाला नेटवर्क, गोवर्धन
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:01 PM IST
सार
प्रेमी से सम्पर्क न होने पर प्रेमिका मानसी गंगा में आत्मदाह करने पहुंची तो स्थानीय युवक ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक की दोस्ती प्रेमिका पर ऐसी परवान चढ़ गई कि वो प्रेमी से मिलने उसे बताए स्थान गोवर्धन पहुंच गई। यहां प्रेमिका का प्रेमी से संपर्क नहीं हुआ। इससे गुस्सा होकर प्रेमिका रात के अंधेरे में मानसी गंगा पर पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश करने लगी। इसी दौरान एक स्थानीय युवक ने उसे पकड़ लिया और थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दिल्ली की एक युवती ने की गोवर्धन क्षेत्र के अड़ींग निवासी उमेश से फेसबुक से दोस्ती हुई। दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। युवती के अनुसार वह शुक्रवार को उससे मिलने उसके बताए स्थान गोवर्धन पहुंची। लेकिन प्रेमी दोस्त से उसकी मुलाकात नहीं हुई। इससे आहत होकर रात के अंधेरे में मानसी गंगा पर पहुंच गई। यहां कोई कदम उठाती कि स्थानीय निवासी अजय ने युवती को संदिग्ध देखकर रोक लिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना समाजसेवी गौतम खण्डेलवाल को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवती को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गौतम खंडेलवाल ने बताया कि युवती को झांसा देकर उसके प्रेमी ने बुला लिया। उसने उसका फोन नहीं उठाया। इससे आहत होकर युवती मानसी गंगा पहुंच गई। वह कोई आत्मघाती इसके बाद वह कोई कदम उठाती इससे पहले एक स्थानीय युवक ने उसे देख लिया।
विज्ञापन