फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Got government accommodation allotted on the basis of influence

Mathura News: रसूख के बल पर आवंटित करवा लिया सरकारी आवास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Got government accommodation allotted on the basis of influence
मथुरा। बैकलॉग कोटे से नगर निगम में सफाईकर्मी नियुक्त होने के बाद कथित तौर पर नियम विरुद्ध पदोन्नति पाकर बाबू बने नगर आयुक्त के पीए होशियार सिंह ने अपने रसूख के चलते सरकारी आवास भी आवंटित करवा लिया, जिसका नाममात्र किराया है। ताज्जुब इस बात का है कि जिस आवास को आवंटित किया गया है, उसमें रह रहे कनिष्ठ अभियंता का मथुरा से तबादला होना बताया है, जबकि वह मथुरा में ही तैनात है।
विज्ञापन

पार्षद राजवीर सिंह, तेजवीर सिंह, नीरज वशिष्ठ, विकास दिवाकर, सुभाष यादव व अन्य की ओर से मंडलायुक्त को दी शिकायत में होशियार सिंह की नियम विरुद्ध पदोन्नति पर तो सवाल उठाए ही गए थे, उसे तत्कालीन सहायक नगर आयुक्त द्वारा 16 दिसंबर 2022 को जलकल कंपाउंड के भीतर सरकारी आवास आवंटन की भी जांच की मांग की गई थी। मंडलायुक्त ने जांच करवाने के बाद विगत 12 फरवरी को नगर आयुक्त को पत्र भेजकर होशियार सिंह की पदोन्नति निरस्त करने की कार्रवाई कर अवगत करवाने को कहा, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पार्षदों का आरोप है कि आवास आवंटन मामले में तो पूरा खेल हुआ है। होशियार सिंह को जलकल कंपाउंड के भीतर जो आवास आवंटित किया गया है, उसमें पहले अवर अभियंता छत्रपाल सिंह रहते थे।
विज्ञापन




जांच अधिकारी को भी किया गुमराह

पार्षदों का आरोप है कि मंडलायुक्त के आदेश पर अपर आयुक्त (प्रशासन) द्वारा की गई जांच में नगर निगम के अधिकारियों ने वास्तविक तथ्य छिपाकर उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया है। जलकल कंपाउंड के भीतर सरकारी आवास आवंटित किए जाने के बिंदु पर जवाब दिया गया है कि इस आवास में रह रहे अवर अभियंता छत्रपाल सिंह का स्थानांतरण हो जाने के बाद उनके नाम का आवास होशियार सिंह को आवंटित किया है, जबकि हकीकत में छत्रपाल सिंह का स्थानांतरण नहीं हुआ है। वे मथुरा में ही एक कॉलोनी में महंगे किराये पर मकान लेकर रह रहे हैं। जबकि सरकारी आवास में महज 300 रुपये प्रतिमाह के अलावा निर्धारित बिजली बिल ही देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-

इस प्रकरण में अपर आयुक्त की जांच रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर इस रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- शशांक चौधरी, नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed