{"_id":"58221dac4f1c1b067fb390f4","slug":"gopastmi-cellibration-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"...गइया चरायवे आये नंदलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...गइया चरायवे आये नंदलाल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
गाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वापर की गोचारण लीला मंगलवार को ब्रज में एक बार फिर साकार हो उठी। ‘फूलन के बाजू बंद फूलन की माला, गइया चरायवे आये नंदलाला’। श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद की ओर से विश्राम घाट पर गोचारण लीला का आयोजन किया गया।
शाम चार बजे भीकचंद सेठ गली से कृष्ण बलराम की शोभायात्रा निकाली गई। चतुर्वेद समाज के लोग हाथों में माला और लट्ठ लिए चल रहे थे। शोभायात्रा पुराने बसस्टैंड के निकट गोपालबाग पहुंची। यहां कृष्ण-बलराम ने कलेवा किया। इस दौरान संरक्षक महेश पाठक, अध्यक्ष दिनेश पाठक, गिरधारी पाठक, अरविंद चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
कृष्ण बलराम एवं गोचारण समिति गौघाट की ओर से श्रीकृष्ण बलराम और ग्वालवाल गोचारण के लिए वृंदावन की ओर पधारे। इससे पूर्व गिरिराज महाराज मंदिर में श्रीकृष्ण-बलराम और ग्वालवालों ने गायों का पूजन किया। इस दौरान राकेश खंडेलवाल, धीरज गोस्वामी, राधाबिहारी गोस्वामी, विपुल पारिक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति की ओर से श्रीजी बाबा आश्रम स्थित गोशाला में गायों का सामूहिक पूजन किया गया। गो संरक्षण व संवर्धन विषय पर गोष्ठी भी आयोजित हुई। इसमें राजा बाबा, रमेश दत्त, राधाकांत, विनोद गौड़, अमित भारद्वाज आदि ने विचार रखे।
बिरला मंदिर के निकट श्रीमां श्री अरविंद गोशाला में मुख्य अतिथि मुकेश कुमार ने गाय की सेवा का महत्व बताया। वेटरनेरी विवि के कुलपति डा. केएमएल पाठक, डीन सतीश गर्ग, विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, मोहन स्वरूप भाटिया आदि ने विचार रखे।
ठाकुर केशव देव ने रखा गोपवेश
श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित ठाकुर केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी ने गोपवेश में भक्तों को दर्शन दिए। प्रांगण में गोचारण मैदान का स्वरूप प्रदान किया गया। इस दौरान गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डॉ. चंद्रभान गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विदेशी गोप-गोपियों ने किया गोपूजन
गोपाष्टमी पर्व पर विदेशियों ने फूड फॉर लाइफ की गोशाला में संकीर्तन और वेद मंत्रोच्चारण के मध्य गोपूजन किया। मोहिनीदासी, ललितादासी, संस्था के पीआरओ पार्थ सारथी आदि मौजूद रहे।
250 गायों --को गोद लेगा मथुरा वेटरनेरी विश्वविद्यालय
नगर पंचायती गोशाला में मंगलवार को आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएमएल पाठक ने पंचायती गोशाला की 250 गायों को गोद लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके बांझपन और अन्य बीमारियों को दूर करने के लिए चिकित्सकों की टीम नि:शुल्क काम करेगी।
इनका कृत्रिम गर्भधारण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशी नस्ल की गायों के संरक्षण के लिए विवि के चिकित्सकों की दो टीमें सर्वे कार्य में लगी हुई हैं। गोपाष्टमी पर पंचायती गोशाला में कृष्ण बलराम के स्वरूपों के साथ स्थानीय लोगों ने गायों का पूजन किया।
सुबह शोभायात्रा निकाली गई, इसके बाद गोशाला में गोचारण लीला का मंचन हुआ। कार्यक्रम में महंत फूलडोल बिहारीदास, गोशाला के सचिव राधाकृष्ण पाठक, अध्यक्ष आशुतोष लोहिया, महामंडलेश्वर नवल गिरी, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम आदि मौजूद रहे।
वात्सल्य ग्राम में कामधेनु गौ गृह की गायों को स्नान कराकर सजाया गया और लड्डू खिलाए गए। इसके बाद भजन संध्या में साध्वी समाहिता, साध्वी सद्गुणा, रीना गोस्वामी ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान परमशक्ति पीठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयभगवान अग्रवाल, गौरव जिंदल, किशन लाल सिंघल, जयवीर यादव आदि मौजूद रहे।