फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Goods worth lakhs burnt in fire in furniture warehouse

Mathura News: फर्नीचर के गोदाम में लगी आग से लाखों का सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt in fire in furniture warehouse
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र नगला चंद्रभान में पींगरी रोड के पास अजय फर्नीचर के गोदाम में रविवार को आग लग गई। आग के कारण गोदाम में रखा करीब चार लाख रुपये का फर्नीचर जल गया। गनीमत रही कि सही समय पर दमकलकर्मी पहुंच गए और उन्होंने आग पर काबू पा लिया, यदि फर्नीचर बनाने में प्रयोग होने वाले केमिकल तक आग पहुंच जाती तो धमाका हो सकता था।
विज्ञापन


गोदाम स्वामी नगला चंद्रभान निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनका नगला चंद्रभान में पींगरी रोड पर फर्नीचर का गोदाम है। गत दिवस शाॅर्ट सर्किट के चलते गोदाम में रखे फर्नीचर में आग लग गई। इसकी सूचना पड़ोसियों ने दमकल के साथ उन्हें दी। सूचना पर वह और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से गोदाम में लगी आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी ने बताया कि आग के कारण चार लाख रुपये का फर्नीचर जल गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed