फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Goods Train Derailment at Sahibabad: Seven Passenger Trains Cancelled Commuters Face Disruption

यात्रीगण ध्यान दें: मथुरा-आगरा रूट की सात पैसेंजर रद्द, दिल्ली जाने वालों की बढ़ीं मुश्किलें; देखें लिस्ट

Thu, 23 Jul 2026 08:28 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 08:28 PM IST
सार

साहिबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद मरम्मत कार्य के चलते उत्तर रेलवे ने 23 जुलाई को सात पैसेंजर और ईएमयू ट्रेनें रद्द कर दीं। इससे मथुरा, आगरा, पलवल, गाजियाबाद और दिल्ली के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Goods Train Derailment at Sahibabad: Seven Passenger Trains Cancelled Commuters Face Disruption
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे के साहिबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेलमेंट (अवपथन) के बाद चल रहे मरम्मत कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। रेलखंड पर बढ़ते यातायात दबाव और परिचालन व्यवस्था में आई बाधा को देखते हुए रेलवे ने 23 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली सात पैसेंजर और ईएमयू ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

 

इससे मथुरा, आगरा, पलवल, गाजियाबाद और नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 64903 मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू, 64905 मथुरा-नई दिल्ली ईएमयू, 64073 धौलपुर-नई दिल्ली पैसेंजर, 64957 आगरा कैंट-पलवल पैसेंजर, 64019 मथुरा-शकूरबस्ती ईएमयू, 64051 कोसीकलां-गाजियाबाद ईएमयू और टूंडला होकर जाने वाली 64168 आगरा सिटी-गाजियाबाद ईएमयू को 23 जुलाई को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना मिलते ही मथुरा जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर दैनिक यात्रियों में मायूसी देखी गई। कई यात्री वैकल्पिक ट्रेनों और बस सेवाओं का सहारा ले रहे हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed