{"_id":"62321bd130bd3962b60e1c86","slug":"gold-earring-cross-from-bullion-dealer-mathura-news-mtr514654295","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसाई से सोने की बाली की डिब्बी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यवसाई से सोने की बाली की डिब्बी पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। सराफा बाजार में एक दुकान से बदमाश ने लाखों रुपए की सोने की बाली की डिब्बी पार कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सोने की कीमत करीब दो लाख बताई गई।
सराफा बाजार में नेमचंद अग्रवाल की सराफा की दुकान है। दोपहर में नेमचंद का पुत्र खाना खाने घर गया था, दुकान पर वह अकेले थे। तभी एक युवक वहां आया और नेमचंद से सोने की बाली दिखाने को कहा। नेमचंद बाली दिखाने लगे, तभी करीब 40 ग्राम बाली के स्वर्ण आभूषणों की डिब्बी को लेकर युवक फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई है।
वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस जिसके आधार पर छानबीन कर रही है। चौकी प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली हैं। एक पखवारे पूर्व खरौट गेट पर बिंदल ज्वैलर्स की दुकान पर दो युवक मास्क लगाकर आएं और एक युवक ने सोने की जंजीर और दूसरे ने अन्य सामान दिखाने को कहा। इसी मध्य युवक ने दुकानदार को बातों में उलझा कर करीब सवा लाख रुपये की सोने की जंजीर पार करके ले गए। इसका भी कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
आरोपी की निशानदेही पर पकड़ा आभूषण खरीदने वाला
ग्ररुग्राम के धारुहेड़ा पुलिस की क्राईम ब्रांच टीम ने चोरी के स्वर्णाभूषण खरीदने के मामले में एक युवक को अपने साथ ले गई। धारुहेड़ा पुलिस टीम ने बुुधवार को थाने में आमद कराई। पुलिस अपने साथ एक आरोपी को भी लाई, जिसने बताया कि चोरी किए गए लाखों रुपये कीमत के आभूषण उसने कमला नगर में बेचे हैं। धारुहेड़ा पुलिस ने कोसीकलां पुलिस को साथ लेकर कमला नगर में कार्रवाई करते हुए आरोपी की निशानदेही से मनोज नामक युवक को अपने साथ ले गई।