फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gla university student,s research publised in international journal

अंतर्राष्ट्रीय जरनल में छात्रों का शोध पत्र प्रकाशित

Sun, 03 Jan 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 03 Jan 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
gla university student,s research publised in international journal
जीएलए विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन विभाग के छात्रों के शोध-पत्र ‘चेंज ऑफ  एरा इन बिजनेस एंटरप्राइज बाइ एन इम्फेसिस आफ  एसएमएसी’ को अंतर्राष्ट्रीय जरनल आफ  साइंटिफिक रिसर्च में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय जरनल में शोध पत्र के प्रकाशन से उत्साहित छात्र स्वप्निल पांडेय और शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर निखिल गोविल के नेतृत्व में तैयार किया गया यह शोधपत्र फरीदाबाद स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित ‘नेशनल कांफ्रेंस आन रीसेन्ट इन्नोवेशंस इन एप्लाइड साइंसेस एंड ह्यूमैनटीज’ (एनसीएएसएच-2015) में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


देशभर से आए शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने इस शोध-पत्र को सराहा।

विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर निखिल गोविल ने बताया कि विवि की ओर से प्रदत्त यह अवसर छात्रों के लिए अपनी शोध योग्यता को परखने के लिए सर्वोत्तम रहा, जिसका लाभ छात्रों ने अपनी योग्यता निखारकर उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविल ने बताया कि इस पत्र में एसएमएसी के महत्व और उसके अनुप्रयोगों को दर्शाया गया है। जिसके अनुसार यह एक नयी तकनीक है जिसके माध्यम से हम अपना डाटा न सिर्फ आपस में साझा कर सकते हैं, बल्कि उस पर विभिन्न प्रकार की एनालिसिस और फ्यूचर फोरकास्टिंग भी कर सकते हैं।


छात्रों की इस सफलता पर विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद सिंह जलाल, डा. दिलीप शर्मा, अंजनी राय, नरेंद्र मोहन शर्मा, डा. दिलीप कुमार शर्मा, अंजनि राय, नरेंद्र मोहन शर्मा, हिमांशु शर्मा, सौरभ आनन्द, राहुल प्रधान आदि ने शुभकामना दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed