फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Girls showed their strength in the state level sub junior category

Mathura News: प्रदेश स्तरीय सब जूनियर वर्ग में बालिकाओं ने दिखाया दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Girls showed their strength in the state level sub junior category
सब जूनियर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एमएलसी व अन्य।
मथुरा। उत्तर प्रदेश बाॅक्सिंग संघ के तत्वावधान में सोमवार को स्व़ मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका वर्ग बाॅक्सिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी योगेश नौहवार और विशिष्ट अतिथि उप्र बाॅक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार रहे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि बालिका बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल हुआ, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। 30-33 किलोग्राम भार वर्ग में रिद्धा शाहू ने सिमिस्का को वाक ओवर से हराया। 33-35 किग्रा़ भार वर्ग में अविन्का ने जीविका को एवं 35-37 किग्रा़ भार वर्ग में, सिमरात यादव ने कल्पना को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

37-40 किग्रा़ भार वर्ग में निशि शाहू ने आराध्या को 5-0 से पराजित किया। इसके बाद 40-43 किग्रा़ भार वर्ग में हादिया ने रहवाल को वाक ओवर किया। 43-46 किग्रा़ भार वर्ग में निताशा मिश्रा ने वैष्णवी को 4-1 अंक से हराया। 46-49 किग्रा़ भार वर्ग में प्रिया शर्मा ने पूनम शर्मा को हराया। 49 से 52 किग्रा़ भार वर्ग में तपस्या ने इक्शा से वाक ओवर से विजय प्राप्त की। 52-55 किग्रा़ भार वर्ग में खुशी तिवारी ने शिपरा शर्मा को वाक ओवर द्वारा हराया और 55-58 किग्रा़ भार वर्ग में पावनी शर्मा ने अंजली को वाक ओवर द्वारा हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक सोम प्रकाश शर्मा, रोबिन सिंह, पवन कुमार, पंकज शर्मा, गौरव ठाकुर रहे। जिला बाॅक्सिंग संघ के मुकेश यादव, पवन शर्मा, सरिता, जय सिंह, पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed