फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   girl student got molested by young man in middle of road when returning home from school in Mathura

VIDEO; आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़: गली में युवक ने रोका, हाथ पकड़कर होटल चलने का बनाने लगा दबाव; CCTV में कैद

Sat, 03 Jun 2023 04:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 04:50 PM IST
सार

मथुरा में सरेराह आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां गली में युवक ने उसे रोक लिया। वह उसका हाथ पकड़कर होटल चलने का दबाव बनाने लगा। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। 

 

विज्ञापन
girl student got molested by young man in middle of road when returning home from school in Mathura
Mathura News: आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रसूखदार युवक ने सरेराह आठवीं की छात्रा का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा निकलने का प्रयास करती रही लेकिन वह उसे निकलने नहीं दे रहा था। यह पूरा वाकया काफी देर तक चलता रहा। वारदात वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हद तो तब पार हो गई जब पुलिस वीडियो और शिकायत पत्र होने के बाद भी जांच के नाम पर पीड़िता व परिजन को टहलाती रही। मामला उच्चाधिकारियों तक जाता देख अब थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन

सरेराह छात्रा से छेड़छाड़ करता रहा युवक

पूरा मामला राया थाना क्षेत्र का है। यहां स्कूल में छुट्टी के बाद सुबह 11 बजे एक छात्रा घर लौट रही थी। रास्ते में इगलास थाना क्षेत्र के माकलोर निवासी विष्णु ने उसको रास्ते में रोक लिया। वह उसपर खाने के बहाने जबरन होटल में चलने का दबाव बनाने लगा। छात्रा इसका विरोध करती रही लेकिन वह नहीं माना। वह छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  साहब! पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क: हर महीने जाते हैं लंदन, रात-रात भर करते चैटिंग, थाने पहुंची महिला का

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

छात्रा सहमी सी खुद के बचाने का प्रयास करी रही। उसकी बात न मामने पर उसने उसकी छोटी बहन को उठा ले जाने की धमकी देने लगा। जब छात्रा उसके साथ जाने को नहीं तैयार हुई तो वह उसके साथ गाली गलौच करने लगा। यह पूरी घटना वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना बीती 19 मई की बताई जा रही है।  

जांच का हवाला देकर पीड़ित को टहलाती रही पुलिस

किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंची छात्रा ने पूरी बात परिजन को बताई। बात सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह छात्रा को लेकर थाना पहुंचे। यहां शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस को आरोपी के रसूखदार होने का पता चला तो वह जांच की बात कहकर मामले को निपटाने के प्रयास में जुट गई। पुलिस कई दिनों तक पीड़िता व परिजन को टहलाती रही। 

यह भी पढ़ें-  बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं;

पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी  

इसके बाद भी पीड़ित हार नहीं मानें और मामले को अधिकारियों तक ले जाने की बात कहने लगे। मामला अधिकारियों तक पहुंचता देख थाना पुलिस ने आखिरकार मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी पक्ष पीड़ित पक्ष को धमकी दे रहा है। इसके बाद भी राया पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed