{"_id":"622a414a31dba71a5416fff9","slug":"girl-molested-shops-closed-mathura-news-mtr5143919143","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़, दुकानें कराईं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़, दुकानें कराईं बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह के बाहर एक युवती के छेड़छाड़ से माहौल गर्मा गया। युवती ने दुकानदार पर आरोप लगाया तो सीआरपीएफ ने तत्काल छह दुकानें बंद करा दीं। सीआरपीएफ ने छेड़छाड़ करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी।
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे गर्भगृह में दर्शन को आए श्रद्धालुओं में से एक युवती बाहर दुकान पर खरीदारी कर रही थी। यहां दुकानदार के एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता कर दी। ऐसा होते देख युवती ने तत्काल सीआरपीएफ के जवानों से शिकायत की। सीआरपीएफ जवानों के पहुंचने से पहले युवक भाग गया। इसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने गर्भगृह के बाहर की दुकानें बंद करा दीं। इससे दुकानदारों में उबाल आ गया।
सीआरपीएफ ने युवक की तलाश की, पर कहीं भी युवक नहीं मिल सका। शाम को दुकान जरूर खुल सकी, पर युवक की तलाश पूरी नहीं हो सकी। सीआरपीएफ कमांडेंट द्वितीय विशाल सिंह ने बताया कि युवती की छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। उसके बाद युवक की तलाश की गई। हालांकि वह नहीं मिल सका। शाम को दुकानें पूरी सुचारू रूप से खुलीं। शुक्रवार को युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।