फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Girirajji smiled in spring attire and colored powder freely thrown in Dan Ghati

ब्रज की होली 2026: गिरिराज प्रभु संग खेली गई होली, ब्रज में 40 दिवसीय महोत्सव का आगाज; उमड़ पड़ी भीड़

Sat, 24 Jan 2026 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Jan 2026 12:43 PM IST
सार

वसंत पंचमी से ब्रजभूमि में 40 दिवसीय विश्वप्रसिद्ध होली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। गिरिराज प्रभु वसंती शृंगार में भक्तों को मोहित करते नजर आए।

विज्ञापन
Girirajji smiled in spring attire and colored powder freely thrown in Dan Ghati
मथुरा में होली - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

ब्रजभूमि में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर रंगों के महापर्व होली का शुभारंभ हो गया। 40 दिनों तक चलने वाले ब्रज की विश्वप्रसिद्ध होली उत्सव की शुरुआत वसंत पंचमी पर विधि विधान और पारंपरिक उल्लास के साथ हुई। दानघाटी गिरिराजजी एवं मुकुट मुखारबिंद गिरिराजजी मंदिरों में प्रभु का भव्य वसंती शृंगार किया गया। सोने के आभूषणों से सजे प्रभु के स्वर्णिम मुकुट, कस्तूरी तिलक, गले में झिलमिलाता हार, हाथों में चांदी की लकुटी और पीली वसंती पोशाक ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


वसंती भोग अर्पित होते ही प्रभु की मंद मुस्कान और तिरछी चितवन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वसंत पंचमी के दिन गिरिराज प्रभु के साथ होली खेली गई। प्रातः बेला में दानघाटी मंदिर पर सेवायत दीपू पुरोहित एवं मुकुट मुखारबिंद मंदिर पर सेवायत जैकी शर्मा द्वारा केसरयुक्त दूध से प्रभु का अभिषेक किया गया। 
विज्ञापन


इसके उपरांत प्रभु को सर्वांग गुलाल अर्पित कर रंग गुलाल उड़ाया गया। भक्तों ने पुष्पों और रंगों से प्रभु के साथ होली खेली, जिससे मंदिर प्रांगण भक्ति और प्रेम के रंगों से सराबोर हो गया। शाम के समय प्रभु का विशेष शृंगार पीले पुष्पों से किया गया और पीली मिठाइयों का भोग अर्पित हुआ। सेवायत जैकी शर्मा ने बताया कि गिरिराज प्रभु के होली खेले बिना ब्रज की होली अधूरी मानी जाती है। वहीं मुकुट मुखारबिंद मंदिर के रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने बताया कि प्रभु के बालभोग में माखन-मिश्री के साथ केसरयुक्त केसरिया मीठा दूध अर्पित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed