{"_id":"6a0cba0e3e2e8d7d7c039985","slug":"giriraj-raghav-and-mehtab-singh-triumph-in-the-biathle-mathura-news-c-369-1-mt11002-146628-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गिरिराज राघव और मेहताब सिंह ने बेथले में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गिरिराज राघव और मेहताब सिंह ने बेथले में मारी बाजी
विज्ञापन
मॉडर्न पेंटाथलन चैंपियनशिप में हुई बैथले प्रतियोगिता भाग लेते तैराक।
मथुरा। उत्तर प्रदेश मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को दूसरी उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप का आयोजन स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में हुआ। बेथले (400 मी दौड़, 200 मीटर तैराकी और 400 मीटर दौड़) में मथुरा, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, देवरिया, सहारनपुर, कानपुर, हाथरस, हापुड़ और झांसी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
आयोजन सचिव कन्हैया गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान अंडर-9 बालिका वर्ग में लखनऊ की सान्वी वार्ष्णेय ने प्रथम, मथुरा की ऋतिका बढ़ाना ने द्वितीय और वाराणसी की तृप्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-11 बालक वर्ग में झांसी के विश्व विजयी सिंह विजेता रहे। अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
सीनियर वर्ग में लखनऊ के शिवम मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मास्टर्स वर्ग में मथुरा के गिरिराज राघव और मेहताब सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीते। चयनित खिलाड़ी 31 मई से 4 जून तक अहमदाबाद में होने वाली नेशनल मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
इससे पूर्व चैंपियनशिप का उद्घाटन समाजसेवी राजा भैया ने किया। विशेष अतिथि के रूप में कैप्टन अमरीष कुमार अधाना मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी राकेश यादव ने की। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान शैलेंद्र कुमार, शुभम, छत्रपाल, विनोद कुमार, आकांक्षा कुमारी, कोच राकेश सैनी, डॉ. अमित कुमार, धीरेेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह एवं शैलेश मिश्रा मौजूद रहे।