{"_id":"5ee368b48ebc3e42bf77f27c","slug":"giriraj-parikrama-muriya-purnima-mela-goverdhan-mathura-mathura-news-agr4457702124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़िया पूर्णिमा मेला पर नहीं लगेगी गिरिराज जी की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़िया पूर्णिमा मेला पर नहीं लगेगी गिरिराज जी की परिक्रमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। कोरोना संक्रमण को लेकर गोवर्धन में लगने वाले ऐतिहासिक मुड़िया पूर्णिमा मेला पर पहली बार रोक रहेगी। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने की तैयारियों की रिपोर्ट शासन स्तर पर भेजी जाएगी। मेला को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने मशक्कत शुरू कर दी है। एसडीएम राहुल यादव ने मुड़िया शोभायात्रा के अनुयायी मुड़िया संतों के साथ बैठक की।
बैठक में संतों ने आपसी सलाह के बाद प्रशासन को लिखित में मेला को लेकर अपने सुझाव देंगे। एसडीएम ने बताया कि मुड़िया मेला को रोकने के लिए कोरोना जैसी महामारी के दृष्टिगत पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जा रही है। इसके लिए मुड़िया संतों के साथ-साथ मठ-पीठों के आचार्य, साधु-संत व व्यापार मंडल आदि से लिखित में सुझाव मांगे हैं।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजू लाला ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी में गोवर्धन में लगने वाले आठ दिवसीय मुड़िया मेला पर रोक लगनी चाहिए। मेला में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु परिक्रमा व दर्शन करने आते हैं इसके कारण बीमारी फैलने का डर रहेगा। इस अवसर पर सीओ जितेंद्र कुमार, मुड़िया संत गोपाल दास, विशंबर दास, पंचायत अध्यक्ष खेमचंद शर्मा, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजू लाला, जिलामंत्री लक्ष्मण ठाकुर, लेखपाल गौरी शंकर शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
अभी तक नहीं खुले हैं गिरिराज जी के प्रमुख मंदिर
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन में इस बार मुड़िया पूर्णिमा मेला एक से 5 जुलाई तक लगना है। इसके लिए प्रशासन अपनी तैयारियां दो माह पूर्व ही शुरू कर देता है। इस बार कोरोना संक्रमण काल में मेला कराना मुश्किल है। अभी तक गोवर्धन के तीनों मंदिरों के पट बंद हैं। गिरिराज जी की राजस्थान सीमा सील है। प्रशासन मेला में रोडवेज से लेकर रेलवे, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्थाएं मुहैया कराता है।