फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Giriraj foothills illuminated by the divine Chhappan Bhog

Mathura News: अलौकिक छप्पन भोग से गिरिराज तलहटी आलोकित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Giriraj foothills illuminated by the divine Chhappan Bhog
गिरिराजजी की शयन आरती करते संस्थापक मुरारी अग्रवाल व अन्य।
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी शनिवार को अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव की आभा से आलोकित हो उठी। रत्नजड़ित हिंडोले में विराजमान गिरिराज प्रभु के छप्पन भोग के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। प्रभु की शयन आरती के साथ महोत्सव का विराम हुआ।
विज्ञापन

56 भोग महोत्सव में करीब एक लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। रात्रि एक बजे जैसे ही शयन आरती में नैनन में नींद भर आई, मेरे प्रभु के गूंजते ही वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो उठा। गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल भावुक हो उठे। समिति अध्यक्ष दीनानाथ अग्रवाल ने बताया कि छप्पन भोग का प्रसाद करीब दो लाख लोगों तक पहुंचेगा। यह प्रसाद 20 देशों में रहने वाले वैष्णव भक्तों को भी भेजा जाएगा। शयन आरती से पूर्व प्रभु को केसर मिले दूध का भोग अर्पित किया गया। इससे पूर्व संगीत की स्वर लहरियों के बीच भक्त झूमते रहे। महोत्सव में समिति के महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती, संरक्षक राजेंद्र कुमार सर्राफ, मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग, संयोजक अनमोल बंसल, कपिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अमित, संजय चौधरी, राकेश गर्ग, बांके सोनी, अरविंद, हरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed