फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   giraphtaar

फरार जालसाज साड़ी कारोबारी और बेटा गिरफ्तार

Fri, 13 Mar 2020 06:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
giraphtaar
मथुरा। पकड़ा गया जालसाज साड़ी कारोबारी ओमप्रकाश मित्तल। - फोटो : MATHURA
मथुरा। फर्जीवाड़े में फरार चल रहे जालसाज साड़ी कारोबारी और उसके बेटे को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साड़ी कारोबारी की फरार पत्नी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सकी है। ढाई महीने पहले साड़ी कारोबारी के खिलाफ फर्जी तरीके से प्लॉट बेचकर 10.46 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस फरार आरोपी पत्नी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सदर बाजार निवासी पारस गर्ग पुत्र अनिल कुमार गुप्ता ने बैंक कॉलोनी, कृष्णानगर निवासी ओमप्रकाश मित्तल पुत्र रामजीलाल (साड़ी कारोबारी), बेटे गौरव मित्तल और पत्नी अंजना अग्रवाल के खिलाफ करीब ढाई महीने पहले 10.46 लाख रुपये हड़पने का थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि मथुरा-वृंदावन मार्ग पर नवनीत कुंज कॉलोनी में प्लॉट अपना बताकर फर्जी तरीके से उन्हें रजिस्ट्री कर दी, जबकि उसमें केवल ओमप्रकाश मित्तल का 20 प्रतिशत हिस्सा था। पिता और बेटे ने रजिस्ट्री कर दी।
विज्ञापन

मकान बनवाना चाहा तो विरोध हो गया। पारस का आरोप है कि कई बार रुपये मांगे तो नहीं दिए। सदर बाजार पुलिस ने दबिश देकर बृहस्पतिवार की देररात साड़ी कारोबारी ओमप्रकाश मित्तल और उनके बेटे गौरव मित्तल को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी श्रीमती आलोक दुबे ने बताया कि जालसाज पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed