फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gifts in new year for public

जिले को नए साल की सौगातें

Thu, 31 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 31 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
gifts in new year for public
उम्मीद: 2016
विज्ञापन


यमुना पर नए पुल की सौगात
मथुरा। यमुना को आखिरकार नए पुल की सौगात मिलने जा रही है। तीन साल पहले भारी वाहनों के आवागमन के लिए बंद किए गए पुराने पुल का स्थान नया पुल ले लेगा। यमुना पर बनेपुल के समकक्ष ही एक और नया पुल बनाया जा रहा है। यह पुल बनने से मथुरा, हाथरस, आगरा, अलीगढ़, कासगंज जाने वाले वाहनों को फिर से शहर में प्रवेश करने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

बरसाना में रोपवे की सैर
मथुरा। ब्रजभूमि आने वाले श्रद्धालु वर्ष 2016 में रोपवे की सैर कर सकेंगे। बरसाना में श्रीजी के मंदिर तक पहुंचने के लिए एमवीडीए रोपवे का निर्माण कराने जा रहा है। इसका संचालन करने वाली कंपनियों की तलाश शुरू हो गई है। इस पर 13 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। पीपीपी मॉडल पर बनने वाले रोप-वे के लिए शासन पहले ही सहमति दे चुका है। संभावना है जनवरी-फरवरी माह में इसकी आधारशिला भी रख दी जाए।

मिल सकता है नगर निगम
मथुरा। दो दशक पुरानी नगर निगम की मांग नए साल में पूरी होने की उम्मीद है। यह मामला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भी संज्ञान में है, लेकिन शहर की राजनीति इसमें अड़ंगा बनी हुई थी। इसी के चलते मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल होने के बाद भी इस पर अमल नहीं हो सका है। गोवर्धन आगमन के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह बात खुद कही। अब प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल के अंतिम साल में मथुरा को यह सौगात मिलने की संभावना है। समाजवादी पार्टी के नेता भी इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।


मथुरा-वृंदावन का हेरिटेज डेवलपमेंट
मथुरा। नए साल में भारत सरकार की हेरिटेज सिटी योजना कागजों से जमीन पर उतरेगी। इसके लिए 42 करोड़ की प्रथम किस्त स्वीकृत भी हो चुकी है। योजना है कि यमुना किनारे विश्रामघाट, मंदिर द्वारिकाधीश, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, शिवताल, पोतराकुंड क्षेत्र को हेरिटेज के रूप में डेवलप किया जाए। शहर की शक्ल कुछ अलग हो, जो मंदिरों के शहर को एकरूपता प्रदान करे। इसके साथ ही वृंदावन को भी प्राचीन स्वरूप देने का काम भी इस साल शुरू होने जा रहा है। इसमें केशीघाट और बांकेबिहारी क्षेत्र से जुड़े परिक्रमा मार्ग को शामिल किया गया है। इसके लिए 9 करोड़ से अधिक का प्लान स्वीकृत किया गया है।


मथुरा को मिलेगा एसी रंगमंच
मथुरा। नए साल में रंगमंच से जुडे़ लोगों को नया मंच मिलने जा रहा है। यह मंच भी वातानुकूलित होगा। डैंपियर नगर स्थित मुक्ताकाशीय रंगमंच को ही मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण नई शक्ल प्रदान कर रहा है। इसके लिए पिछले दो साल से चल रही सुंदरीकरण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इसका जायजा सांसद हेमामालिनी भी पिछले दिनों ले चुकी हैं। उन्होंने यहां नृत्य अकादमी की स्थापना करने की भी बात कही है। इसके बनने से ब्रज की सांस्कृतिक और लोककला गतिविधियों को नया मुकाम मिल जाएगा।


शहर को मिलेंगे चार फ्लाईओवर
मथुरा। नए साल में शहर को एक नहीं चार नए फ्लाईओवर मिलने जा रहे हैं। इसमें तीन दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर और एक शहर के बीच है। हाईवे पर गोवर्धन चौराहा, रिफाइनरी टाउनशिप और रिफाइनरी गेट नंबर नौ पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। शहर के बीच मुर्गा फाटक पर फ्लाईओवर बनने से शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

टर्फ विकेट, बैडमिंटन कोर्ट, बाक्सिंग रिंग
नए साल में खिलाड़ियों को कई सौगातों की उम्मीद है। वेटरनेरी कालेज कैं पस में जिला क्रिकेट एसोसिएशन टर्फ विकेट तैयार कर रहा है। स्टेडियम में उखड़े पड़े बैडमिंटन कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग के लिए भी शासन से धनराशि आने की उम्मीद है। कुश्ती, तैराकी के खाली पड़े कोच के पदों पर नियुक्ति की उम्मीद खिलाड़ियों को हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed