फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ghaziabad defeated Jindal Academy by 41 runs.

Mathura News: गाजियाबाद ने जिंदल एकेडमी को 41 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad defeated Jindal Academy by 41 runs.
कोसीकलां। गोल्डन क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित 39वें अंतरराज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें लीग मैच में ग़ाज़ियाबाद ने जिंदल एकेडमी को 41 रन से हरा दिया। शुक्रवार को महाकाली और विजय यादव एकेडमी के मध्य मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मैच का शुभारंभ नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने टॉस उछाल कर किया। गाजियाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गाजियाबाद की टीम ने पावर प्ले के 6 ओवर में 2 विकेट खो कर 60 रन बनाए। जिंदल एकेडमी ने पलटवार करते हुए 105 रन के स्कोर पर 5 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। गाजियाबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 173 बनाए। वसीम ने 28, योगी धनकर ने 21, डैनी ने 20 रन बनाएं। कृष्ण ने 3, धर्मेंद्र ने 3 और सुखदेव ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंदल एकेडमी की पूरी टीम 18 वें ओवर में 132 रन बनाकर ढेर हो गई। अनिल जांगरा ने 5 अनिल चौहान और डैनी ने 2–2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अनिल जांगरा को दिया। अंपायरिंग रोहताश चौधरी और अनिल सागर ने, स्कोरिंग मयंक प्रताप और कमेंट्री दिनेश पुजारी और कुलदीप मास्टर ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed