फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ghats of Vrindavan will also be decorated with rangoli of flowers On lines of Prayagraj

Mathura: प्रयागराज की तर्ज पर फूलों से सजेंगे वृंदावन के घाट, जुगलघाट से केशीघाट तक सजेगी रंगोली

Wed, 17 Jan 2024 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 05:30 PM IST
सार

प्रयागराज की तर्ज पर वृंदावन के घाट भी फूलों से सजाए जाएंगे। जुगलघाट से लेकर केशीघाट तक रंगोली सजेगी। इसके लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले फुलों, मालाओं का उपयोग किया जाएगा। 

विज्ञापन
ghats of Vrindavan will also be decorated with rangoli of flowers On lines of Prayagraj
वृंदावन केसी घाट - फोटो : VRINDAVAN

विस्तार

प्रयागराज की तर्ज पर तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन के घाटों को सजाया जाएगा। यहां पर भी शाम के समय फूलों की रंगोली सजाई जाएगी। इसकी शुरुआत चार घाटों से की जाएगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा एनजीओ से संपर्क साधा जा रहा है।

विज्ञापन


यमुना को घाटों पर दिन में नौका विहार और शाम को यमुना महारानी की आरती के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी श्रद्धालु आते हैं। घाटों पर सफाई रखने और इन्हें कब्जों से बचाने के साथ ही आकर्षक बनाने के लिए शाम को फूलों की रंगोली सजाई जाएगी। इसके लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले फुलों, मालाओं का उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह कार्य जुगलघाट, विहार घाट, चीरघाट और केशीघाट पर किया जाएगा। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त मयंक यादव ने बताया कि प्रयागराज की तर्ज पर यमुना के घाटों को और आकर्षक बनाने के लिए फूलों की रंगोली से सजाई जाएगी। इस कार्य में सहयोग के लिए वृंदावन में सक्रिय एनजीओं से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed