फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ghandhi jayanti celebration in mathura

‘गांधीवादी विचारों ने रखी आज के भारत की नींव’

Fri, 02 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 02 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
ghandhi jayanti celebration in mathura
कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम राजेश कुमार ने कहा कि गांधीजी ने अपने सिद्धांत, विचार और आदर्शों पर चलकर आज के भारत की नींव रखी। यही आदर्श और संस्कार हमें अपने बच्चों को देना चाहिए। गांधीजी के मूल्यों का एक अंश भी यदि हम अपने जीवन में उतार सके तो यही उनके लिउ सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र प्रसाद, एडीएम कानून व्यवस्था सुरेंद्र कुमार शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, डिप्टी कलेक्टर रामसेवक द्विवेदी, मेघा गर्ग, गरिमा सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी बृज बिहारी कुशवाहा, जिला मनोरंजन कर अधिकारी एसपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव, प्रशासनिक अधिकारी कलक्ट्रेट रमेश चंद्र अग्रवाल सहित कलक्ट्रेट संघ के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


जिला न्यायालय में हुई गोष्ठी
जिला न्यायालय प्रांगण में ‘गांधी जयंती’ के अवसर पर मध्यस्थता और सुलह गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ने की। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मध्यस्थता एवं सुलह विषय पर अपने विचार, संस्मरण एवं विधिक प्रावधानों का उल्लेख किया गया। इस में जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) बद्रीप्रसाद सिंह, राजवीर सिंह, महेश चंद्र अग्रवाल, प्रतिभा शर्मा, सिविल जज राधेमोहन आदि ने विचार रखे। समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी और सामान्य जन द्वारा सहभागिता की गई। गोष्ठी का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रॉस कंट्री रेस के प्रतिभागी पुरस्कृत
गांधी व शास्त्रीजी की जयंती के अवसर पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री रेस राइफल क्लब से शुरू होकर वहीं पर समाप्त हुई। इसमें छात्र-छात्राओं की अलग-अलग रेस कराई गई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ ही दोनों वर्गों के लिए सांत्वना पुरस्कार भी एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र प्रसाद व नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने संयुक्त रूप से वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed