{"_id":"5d5963bb8ebc3e896c559825","slug":"gaurav-win-the-district-gopal-running-competition-mathura-news-agr4013990195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपदीय गोपाल दौड़ प्रतियोगिता में गौरव ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपदीय गोपाल दौड़ प्रतियोगिता में गौरव ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिला एथलेटिक्स संघ एवं श्री उदासीन कार्ष्णि आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में जनपद स्तरीय गोपाल दौड़ का आयोजन महावन स्थित रमणरेती हिरन पार्क से किया गया। एतिहासिक इस दौड़ में पटलौनी के गौरव प्रथम, बंदी के दाऊ दयाल द्वितीय एवं नगला दघेटा के यश रावत तृतीय स्थान पर रहे। दौड़ का शुभारंभ कार्ष्णि संत गुरुशरणानंद महाराज ने हरी झंडी दिखाकर किया।
कार्ष्णि संत गुरुशरणानंद महाराज ने कहा कि खेल जीवन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यहां द्वापर में रमणबिहारी जी अपनी क्रीड़ाएं करते थे, उसी परंपरा को आगे क्रियान्वित करना है। कहा कि खेल को धर्म की तरह लेना होगा, तभी जाकर हम राष्ट्र एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रज की पहचान बना सकते हैं।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव हरीमोहन रावत ने गोपाल दौड़ की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें जाहरवीर सिंह, कुशल छोंकर, शकील, भोलू सैनी, कृष्ण कुमार, उमेश कुमार, नीरेश कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। आभार संघ के उपाध्यक्ष डॉ. ओम ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
डीआईओएस केपी सिंह ने कहा कि रमणरेती आश्रम में अगले माह वह वालीबाल प्रतियोगिता भी करवा रहे हैं। खेल प्रभारी दिनेश मिश्र, गोविंदानंद महाराज, हरदेवानंद महाराज, संजय, जितेंद्र मिश्र, प्रमुख निर्णायक राकेश राही, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, अशोक जोशी, एथलेटिक्स संघ की ओर से जय सिंह, डीसी अग्रवाल थे।