{"_id":"645d41f45af17798b2095aa4","slug":"garlanded-each-other-at-night-reached-kotwali-in-the-morning-mathura-news-c-29-1-mtr1013-72834-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रात को पहनाई एक-दूसरे को वरमाला, सुबह पहुंचे कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रात को पहनाई एक-दूसरे को वरमाला, सुबह पहुंचे कोतवाली
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वैवाहिक बंधन में बंधा नया जोड़ा अगले ही दिन कोतवाली पहुंच गया। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद राजीनामा कराकर घर भेज दिया।
गौरानगर निवासी व्यक्ति का विवाह धूमधाम से होडल निवासी युवती से हुआ। खुशी-खुशी दुल्हन विदा होकर ससुराल आई, लेकिन सुबह होते ही उसने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार को घर के बाहर वह अजीब हरकत करने लगी जिसे देखकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ऐसी स्थिति देखकर वर पक्ष ने दुल्हन के परिजनों के साथ-साथ पुलिस को खबर कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। पति ने आरोप लगाया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और इसके बारे में उन्हें बताया नहीं गया। उधर, युवती के भाई ने कहा कि बहन में थोड़ा बचपना है। पहले तो वर पक्ष राजी नहीं हुआ, लेकिन पुलिस की कोशिश के बाद राजीनामा हो गया। मामले में देर रात तक पुलिस कार्रवाई नहीं हुई।