फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gangajal supply falters ahead of schedule

Mathura News: निर्धारित समय से पहले लड़खड़ाई गंगाजल आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gangajal supply falters ahead of schedule
मथुरा। गंगा नहर की वार्षिक बंदी के कारण शहर में गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित होगी। जलकल विभाग के अनुसार, यह बंदी 20 अक्तूबर से 8 नवंबर तक रहेगी, जिससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन




शहर में गंगाजल की आपूर्ति वार्षिक बंदी से पहले ही बाधित होने लगी है। वार्ड-44 में रविवार को तड़के गंगाजल की सप्लाई की गई। हालांकि, समय से पहले आपूर्ति होने के कारण अधिकांश लोग पानी नहीं भर पाए। दिन में अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों को निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ा। वार्ड-44 के पार्षद चौधरी निरंजन सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर से पहले ही आपूर्ति में बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह जल्दी पानी आने से कई लोग जानकारी के अभाव में पानी भरने से रह गए।जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गंगा नहर की वार्षिक बंदी के कारण आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह स्थिति 20 अक्तूबर से 8 नवंबर तक बनी रहेगी। ऐसे में शहरवासियों को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed