फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ganga water supply reduced, crisis may deepen

Mathura News: घटी गंगाजल की सप्लाई, गहरा सकता है संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Ganga water supply reduced, crisis may deepen
मथुरा। बुलंदशहर के पालड़ा झाल से गंगाजल की आपूर्ति कम होने से शहर में आने वाले दिनों में पेयजल संकट गहरा सकता है। फिलहाल पालड़ा झाल से 25 एमएलडी पानी की सप्लाई हो रही, जबकि जरूरत 145 एमएलडी की है।
विज्ञापन


शहर की आधी आबादी आम दिनों में ही पेयजल संकट से जूझती है। गर्मी बढ़ने के साथ ही खपत भी बढ़ गई है, वहीं बुलंदशहर की पालड़ा झाल से गंगाजल की आपूर्ति भी कम हो रही है। इस वजह से नगर निगम पर्याप्त जलापूर्ति नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

शहर का आधा हिस्सा गंगाजल से महरूम है। इन इलाकों में नगर निगम नलकूपों के माध्यम से पानी की सप्लाई करता है, लेकिन कई इलाकों में यह बेहद खारा है, जोकि कपड़े धोने लायक भी नहीं है। ऐसे में लाखों की आबादी को बोतलबंद पानी पर निर्भर रहना पड़ता है,वहीं जिन इलाको में गंगाजल की सप्लाई होती है,वहां इन दिनों जरूरत का पानी भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और बढ़ेगी पानी की किल्लत
गर्मी बढ़ने के साथ ही जैसे-जैसे खपत बढ़ेगी, पेयजल किल्लत और बढ़ेगी। ऐसे में नगर निगम के सामने जलापूर्ति सामान्य बनाए रखना चुनौती होगा। मौजूदा हालात को देखकर स्थानीय अधिकारी और आमलोग परेशान हैं। चाहकर भी समस्या का समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने समस्या समाधान को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। फिलहाल शहरी क्षेत्र में 145 एमएलडी गंगाजल की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष शहरी क्षेत्र में केवल 25 एमएलडी की सप्लाई जल निगम को मिल पा रही है. जो चौथाई से भी कम है।
26334 घरों में हैं गंगाजल का कनेक्शन
शहरी क्षेत्र में 26334 कनेक्शन हैं। इनमें पाइपलाइन से गंगाजल की सप्लाई की जा रही है। आनंदपुरी कॉलोनी में रहने वाले परिवारों ने बताया कि इन दिनों में सुबह आधे घंटे पानी की सप्लाई मिल पा रही है। लोगों की शिकायत है कि सप्लाई के दौरान पानी का प्रेशर कम रहता है। एक बाल्टी पानी भरने में भी काफी समय लग जाता है।

सुबह आधे घंटे ही गंगाजल की सप्लाई मिल पा रही है। बिजली नहीं रहती है तो पानी भी नहीं भर पाते। पानी का प्रेशर भी काफी कम आ रहा है। इसके चलते पानी का पर्याप्त भंडारण नहीं कर पाते।

सचिन, आनंदपुरी कॉलोनी

फिलहाल 25 एमएलडी गंगाजल की सप्लाई मिल पा रही है। जबकि आवश्यकता 145 एमएलडी पानी की है। पालड़ा झाल से ही सप्लाई कम मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि गंगा नदी का जलस्तर कम हो गया है। इस वजह से जलापूर्ति घटी है।
- आर के श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जल निगम (शहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed