फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gang rape victim not identified

Mathura News: नहीं हुई सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की शिनाख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gang rape victim not identified
मथुरा। जंक्शन स्थित सर्कुलेटिंग एरिया के बंद पड़े पंप हाउस की कोठरी में अर्धनग्न मिली नाबालिग की सोमवार को भी शिनाख्त नहीं हो सकी। एसएसपी ने सीओ सिटी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया है। इसमें धौलीप्याऊ, बाग बहादुर एवं बीएसए चौकी प्रभारी शामिल हैं। तीनों टीमें अलग अलग बिंदुओं पर मामले की जांच कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है।विदित हो कि रविवार की प्रात: जंक्शन स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित बंद पड़े पंप हाउस नंबर एक की कोठरी में अर्धनग्न नाबालिग लड़की का शव मिला था। पुलिस ने कपड़ा डालकर उसके शरीर को ढका था। फोरेंसिक टीम ने वारदात स्थल का निरीक्षण कर सबूत तलाशे, साथ ही डॉग स्क्वैड ने भी घंटों तक सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने वालों का सुरागकशी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंचे एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सीओ सिटी अभिषेक तिवारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया है। धौलीप्याऊ, बाग बहादुर एवं बीएसए कॉलेज पुलिस चौकी प्रभारी को कमान सौंपी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मृतका की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक की जांच में पता चला कि मृतका स्टेशन के आसपास ही घूमती रहती थी। इसकी पुष्टि स्टेशन के आसपास घूमने वाले नशेड़ी एवं कबाड़ा बीनने वालों ने की। पुलिस इन पर भी नजर बनाए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed