{"_id":"68b6e6e8691c31af7a0e2a75","slug":"gang-members-arrested-for-cheating-in-name-of-marriage-2025-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दो निकाह और अब लिए फेरे...इसलिए शादी के पांच दिन बाद ससुराल से गायब हुई गुल्फसा, चाैंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो निकाह और अब लिए फेरे...इसलिए शादी के पांच दिन बाद ससुराल से गायब हुई गुल्फसा, चाैंकाने वाला खुलासा
Tue, 02 Sep 2025 06:15 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:15 PM IST
सार
दो निकाह के बाद महिला ने युवक से तीसरी शादी कर ली। नई दुल्हन के स्वागत में परिवार में जश्न का माहाैल था। कुछ दिनों में यह खुशी गायब हो गई। अचानक से दुल्हन ने घर छोड़ दिया। परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिर जो खुलासा हुआ, उससे हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
Bride
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पहले से दो निकाह कर चुकी महिला से युवक की शादी करा दी गई। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला गायब हो गई। पुलिस जांच में जो चाैंकाने वाला खुलासा हुआ, उसे जानकर परिजनों के भी होश उड़ गए।
मामला थाना मांट के गांव जाबरा का है। यहां के रहने वाले वीरेंद्र के परिजनों ने गांव की ही पिंकी पत्नी सुखवीर से शादी कराने की बात कही। पिंकी ने इसके लिए दो लाख रुपये लिए और जल्द शादी कराने की बात कही। पिंकी, सुखवीर व उसके एक रिश्तेदार ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के लोगों से सम्पर्क किया।
27 अगस्त को सुखवीर व उसके साथ के कई लोग तथाकथित महिला को लेकर बंसीवट के वट वृक्ष पर पहुंचे। यहासं वीरेंद्र व काजल उर्फ गुल्फसा जाबरा नाम की महिला ने एक दूसरे को माला पहनाई। वहां के सेवायत ने उनका सहयोग किया।

27 अगस्त को भांडीरवन में शादी के बाद महिला वीरेंद्र के साथ जाबरा आ गई। घर पर दुल्हन के पहुंचने पर खूब नाच गाना भी हुआ। वीरेंद्र व काजल पति-पत्नी की तरह रहने लगे। एक सितम्बर को अचानक वह घर से चली गई। इस पर परिजनों को शक हुआ। पीछा करने पर गांव जाबरा के समीप मांट ब्रांच गंग नहर पटरी पर एक कॉलेज के पास वह अपने दो साथियों के साथ मिली।
वीरेंद्र द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला घर से नकदी व जेवरात भी चोरी कर ले गई थी। वीरेंद्र व उसके परिजन तीनों को लेकर मांट थाने पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
महिला काजल उर्फ गुल्फसा मूल रूप से पत्तल वाली गली मधु गढ़ी हाथरस की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पहला निकाह आगरा के मामू भांजा क्षेत्र में रहने वाले फुरकान के साथ पांच वर्ष पहले हुआ था, जिससे उसके तीन वर्ष की बेटी भी है। उसे छोड़ने के बाद दूसरा निकाह अलीगढ़ के जंगल गढ़ी निवासी आमिर के साथ हुआ था। कुछ दिन बाद उससे भी रिश्ता टूट गया था। वह अलीगढ़ के भुजपुरा में एक मकान में किराए पर रह रही है।
वीरेंद्र की तहरीर के आधार पर दर्ज की गई रिपोर्ट में गुल्फसा, पिंकी, सुखवीर उसके एक साले, महिला के सहयोगी जावेद व नवीन मलिक निवासी भुजपुरा अलीगढ़ को आरोपी बनाया गया है। इसमें एक आरोपी अलीगढ़ के एक बड़े मीट व्यवसाई परिवार से बताया जा रहा है।