फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gagnajal scheme for drinking water

शीघ्र पीने के लिए मिलेगा गंगाजल

Sat, 09 Jan 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 09 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
gagnajal scheme for drinking water
आगरा के साथ-साथ मथुरा को भी पेयजल के रूप में गंगाजल मिलेगा। 2800 करोड़ की इस योजना का कार्य 10 महीने में 22 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


मथुरा और आगरा के लिए बुलंदशहर पारला से मांट ब्रांच गंगनहर के किनारे-किनारे आ रही गंगाजल की पाइप लाइन का कार्य जोरों पर चल रहा है। अब तक इसके लिए मथुरा जिले के 30 गांवों के किसानों ने करार कर दिया है। पांच किलोमीटर तक कार्य पूरा हो चुका है।

पारला झाल से आगरा और मथुरा के लिए आठ फ ीट चौडे़ लोहे के पाइपों के माध्यम से गंगाजल लाने वाली योजना जल्द ही शुरू होने जा रही है। गंगाजल परियोजना इकाई और जापान इंटरनेशनल कार्पोरेेशन के सहयोग से आगरा- मथुरा के लिए 130 किलोमीटर लंबी लोहे की पाइप लाइन डाली जा रही है।
विज्ञापन


जिले की दो तहसील मांट और महावन के 33 गांवों के तीन हजार किसानों की जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। मांट में 26 और महावन में सात गांवों के किसानों को 32 रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा तय हुआ है। इसके लिए किसानों से सहमति पत्र और करार कराने का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब तक 33 में से 30 गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा को सिर्फ  10 क्यूसेक जल
गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत होने वाली गंगाजल की आपूर्ति में मथुरा की हिस्सेदारी मात्र छह प्रतिशत है। प्रोजेक्ट के तहत 150 क्यूसेक गंगाजल आएगा। इसमें से 140 क्यूसेक गंगाजल आगरा के लिए होगा। मथुरा में पाइपलाइन का प्वाइंट गोकुल बैराज पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed