{"_id":"62a0deb815119b6bcb1c673c","slug":"fury-in-dharma-raksha-sangh-for-threatening-advocate-mahendra-pratap-singh-mathura-news-mtr518964029","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह को धमकी देने पर धर्ध्म रक्षा संघ में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह को धमकी देने पर धर्ध्म रक्षा संघ में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। धर्म रक्षा संघ की धर्म गोष्ठी भागवत निवास में आयोजित की गई। गोष्ठी में श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह मामले के वादी एवं अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह को शाही जामा मस्जिद मंटोला आगरा के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी द्वारा जान से मारने की मिली धमकी पर रोष व्यक्त किया गया।
महंत डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि मुस्लिम समाज सैकड़ों वर्षों से हिंदुओं की धार्मिक आस्था का मान मर्दन करता आया है। महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट को मिली धमकी इनकी हताशा का परिणाम है। महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि जाहिद कुरैशी को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा मिलनी चाहिए। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि ऐसे लोगों से हम डरने वाले नहीं हैं।
मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि महेंद्र प्रताप का जीवन हिंदू समाज के लिए अत्यंत कीमती है। अत: सरकार उन्हें तुरंत सुरक्षा प्रदान करे। धर्माचार्य नागेंद्र महाराज ने कहा कि लाल किले की नगीना मस्जिद की सीढ़ियों में दबा भगवान श्रीकृष्ण का विग्रह निकलना अवश्यंभावी है, जाहिद कुरैशी जैसे लोग इसे रोक नहीं सकते। आचार्य बद्रीश, महामंत्री श्रीदास प्रजापति, आचार्य यदुराज महाराज, पं. बनवारी महाराज, महंत वनमाली बाबा, रविकांत गौतम, बृज किशोर पचौरी, भुवनेश्वर शर्मा आदि उपस्थित थे।