फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   function by kripalu trust in mathura

जैकेट पहनकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

Fri, 04 Dec 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 04 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
function by kripalu trust in mathura
जगद्गुरु कृपालु महाराज के नित्य निकुंज लीला में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में रंगीली महल में अष्टसखियों के स्कूल के छह हजार बच्चों को जैकेट और खाने का सामान वितरित किया गया। अध्यापकों को कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन


रंगीली महल में शुक्रवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर सुबह से ही दर्जनों स्कूलों के बच्चों की लंबी कतारें लगी थीं। बच्चों को कृपालु महाराज की पुत्री डा. विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी ने अपने हाथों से जैकेट पहनाई।
विज्ञापन


डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों का मन गंगाजल की तरह निर्मल होता है। बच्चों की तोतली वाणी यशोदा नंदन की बाल लीलाओं का जेहन में रसास्वादन कराती है। बालक की मुस्कान को देखने के बाद थकान और तनाव काफूर हो जाता है। आज हम बहनों का हृदय बृजवासी बालकों के दर्शन कर द्रवित हो उठा है। साक्षात ब्रह्मा स्वरूप के दर्शन लाभ सहजता से हमें प्राप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने कहा कि जगद्गुरु कृपालु महाराज ने दीन, असहाय और निराश्रितों की सेवा में अपने आप को सदैव समर्पित रखा। इस अवसर पर रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता, प्रेम मंदिर के सचिव कांता प्रसाद वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी अजय त्रिपाठी, कार्यालय प्रबंधक अरविन्द पटेल, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed