फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fruit prices rise ahead of Navratri

Mathura News: नवरात्र से पहले ही फलों के दाम चढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fruit prices rise ahead of Navratri
मथुरा। शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले ही फलों के बाजार में महंगाई का असर दिखने लगा है। सेब और केले के दाम बढ़ने से व्रत रखने वालों की जेब पर बोझ बढ़ने की आशंका है। बाजार में मौसमी फलों की मांग बढ़ने लगी है। फल कारोबारियों के पास दुकानदारों और ग्राहकों के ऑर्डर भी आने लगे हैं।
विज्ञापन




फलों की दुकानों पर सेब 150 रुपये किलो और केला 60 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं अनार 120 से 160 रुपये, पपीता 40 से 60 रुपये और अमरूद 60 से 80 रुपये किलो के भाव पर मिल रहा है। संतरा 80 से 100 रुपये और अंगूर 100 से 140 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। नारियल और अन्य पूजन सामग्री के साथ व्रत में खाए जाने वाले फलों की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। फल एवं सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी इकबाल ने बताया कि नवरात्र में फलाहार करने वालों की संख्या बढ़ने से बाजार में मांग और बढ़ने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए थोक मंडियों से फलों की आपूर्ति बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, आवक और मांग के हिसाब से फलों के भाव में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आगे आने वाले दिनों में नवरात्र के दौरान बिक्री में तेजी आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed