{"_id":"f2b98bdae25cc3b271713184c6bff59f","slug":"froud-in-sauchalay-construction-in-lohia-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया गांव भैंसा में अधूरे बनाकर छोड़े शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया गांव भैंसा में अधूरे बनाकर छोड़े शौचालय
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील मथुरा के लोहिया गांव भैंसा में शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार करीब सौ घरों में बने शौचालय का हाल यह है कि किसी की दीवार नहीं बनी, किसी की छत नहीं बनीं, किसी में दरवाजा नहीं लगा तो किसी में शीट ही नहीं लगाई गई है। इसकी शिकायत डीपीआरओ से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अब तहसील दिवस में इसकी शिकायत की है।
हर घर शौचालय हो इसके लिए शासन की ओर से ब्लॉक बार लक्ष्य भी निर्धारित किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार अफसर और कार्यदायी संस्था खानापूर्ति करने में जुटे हैं। मंगलवार को तहसील दिवस में लोहिया गांव भैंसा की शिकायत आई है। इसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शौचालय निर्माण में धनराशि का बंदरबांट किया जा रहा है। शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने इसकी जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।