फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Friends shot dead a young man after a quarrel

Mathura News: झगड़े के बाद दोस्तों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Friends shot dead a young man after a quarrel
मथुरा/शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव स्यारहा में बरात में गए युवक का दोस्तों से झगड़ा हो गया। तीन दोस्तों ने युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, दो नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार को छाता कोतवाली के गांव तरौली निवासी जीतू सिंह की बरात शेरगढ़ के गांव स्यारहा गांव निवासी कारे सिंह के यहां गई थी। छाता के नौगांव निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ कान्हा (19) पुत्र रमेश सिंह को ही गांव के ही प्रदीप, विजय और कुंदन अपने साथ बरात में ले गए। यहां रात 12 बजे के करीब लड़की पक्ष के घर की छत पर सभी बैठे थे। किसी बात को लेकर देवेंद्र सिंह का विजय, प्रदीप से झगड़ा हो गया। मृत युवक के भाई शिव कुमार के अनुसार विजय व अज्ञात युवक ने उसके भाई को पकड़ा और प्रदीप ने तमंचे से गोली मारी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर घराती और बराती छत पर पहुंचे, यहां देवेंद्र सिंह लहूलुहान हालत में पड़ा था। खुशी का माहौल मातम में बदल गया। थाना प्रभारी सोनू सिंह मौके पर पहुंच गए। भाई शिव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


प्रदीप पहले भी जा चुका है जेल
देवेंद्र को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले मुख्य आरोपी प्रदीप के ऊपर मृत युवक के परिजनों ने आरोप लगाए हैं। भाई ने बताया कि आरोपी प्रदीप हथियार रखने का आदी है और पूर्व में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed