फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Friends donated 60 units of blood

Mathura News: मित्रों ने 60 यूनिट रक्तदान किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Friends donated 60 units of blood
मथुरा। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’, श्री अग्रसेन सेवा मंडल शेरगढ़ एवं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल चेतना शक्ति सम्मेलन की नई मुहिम रक्त मित्र फाउंडेशन के तहत जैन मंदिर होली चौक शेरगढ़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अजय जैन ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। रक्त मित्रों ने करीब 60 यूनिट रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाने का संकल्प लिया। अग्रवाल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रविंद्र बंसल ने बताया कि शेरगढ़ कस्बे में लोग रक्तदान के प्रति जागरूक हो रहे हैं। रक्तमित्र फाउंडेशन के सहयोग से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। उद्देश्य है कि कोई भी घायल व गंभीर मरीज खून के अभाव में अपना जीवन न खोए। शिविर कल्याण ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से हुआ।
विज्ञापन

ब्लड बैंक के प्रभारी अमित भारद्वाज ने बताया कि महिलाओं व युवाओं को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, जिससे जरूरत के समय किसी भी मरीज या दुर्घटना में घायल व्यक्ति को रक्त मिल सके। शिविर में त्रिलोक बंसल, विष्णु स्वरूप बंसल, सीमा, अनिता गोयल, शिमला देवी, मुकेश तिवारी, यादराम तिवारी, अमित मित्तल, फारुख, आबिद, फ़िजान खान, नदीम खान, इकराम खान, विवेक कुमार, नरेश कुमार, राहुल, देव करन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed