{"_id":"69ea86d8164057d6a40b21f6","slug":"fried-and-spicy-food-causing-illness-during-summer-mathura-news-c-369-1-mt11002-145392-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गर्मी में तला-भुना और मसालेदार भोजन कर रहा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गर्मी में तला-भुना और मसालेदार भोजन कर रहा बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। खासकर तला-भुना और मसालेदार भोजन लोगों को तेजी से बीमार कर रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अधिकांश मरीज पेट दर्द, गैस, अपच, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। डॉक्टरों के मुताबिक, तेज गर्मी में शरीर की पाचन क्षमता कमजोर हो जाती है, ऐसे में भारी और मसालेदार भोजन सीधे तौर पर स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालता है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी के मौसम में बाहर के तले-भुने खाद्य पदार्थ, फास्ट फूड और खुले में बिकने वाली चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। इनके सेवन से संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। दूषित पानी भी पेट की बीमारियों का बड़ा कारण बन रहा है।